लाइव न्यूज़ :

जहाज पर नशीले पदार्थों की पार्टी: एनसीबी ने शाहरुख खान के पुत्र और सात अन्य को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:46 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों की एक पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।’’

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, सुबह में एनसीबी ने हिरासत में लिए गए लोगों से यहां अपने कार्यालय में पूछताछ की।

इस बीच, क्रूज कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जुर्गन बेलोम ने एक बयान में कहा, ‘‘कॉर्डेलिया क्रूज का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस घटना से कोई जुड़ाव नहीं है। कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने जहाज को एक निजी कार्यक्रम के लिए दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को किराए पर दिया था।’’

उन्होंने कहा कि कॉर्डेलिया क्रूज अपने यात्रियों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने में यकीन रखता है और ‘‘यह घटना कॉर्डेलिया क्रूज जिस संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बिल्कुल उलट है।’’ बेलोम ने कहा, ‘‘हम कॉर्डेलिया क्रूज में इस तरह की गतिविधियों की निंदा करते हैं और भविष्य में इस तरह के आयोजन से अपने जहाज को दूर रखेंगे। कॉर्डेलिया क्रूज अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र