लाइव न्यूज़ :

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारियों ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर छह को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:39 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अलग-अलग घटनाओं में दो बड़े मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार कर तीन किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली सिंथेटिक ड्रग्स तथा चरस बरामद की।

पहली घटना में एनसीबी के हैदराबाद सब जोन के अधिकारियों ने एक पार्सल पकड़ा और उसमें से तीन किलोग्राम मादक पदार्थ (स्यूडोएफ्रेडिन) बरामद किया जो स्कर्ट की किनारी में छिपाकर रखी गई थी। एनसीबी बेंगलुरु की जोनल इकाई के निदेशक अमित घावटे ने एक बयान में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, “प्रतिबंधित सामग्री को अच्छी तरह से सील कर छिपाया गया था ताकि पकड़ में न आ सके। पार्सल को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाना था।” एजेंसी ने पदार्थ भेजने वाले को चेन्नई से गिरफ्तार किया। दूसरी घटना में बेंगलुरु के देवनहल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जब वे मादक पदार्थों को लेकर हैदराबाद जा रहे थे।

एनसीबी के अधिकारी ने कहा कि आरोपी विशाखापत्तनम, बिहार और हैदराबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पांचवां आरोपी उच्च गुणवत्ता वाली चरस की आपूर्ति करता है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos