स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्य मामले में मुंबई के होटल कारोबारी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:46 IST2021-09-30T22:46:20+5:302021-09-30T22:46:20+5:30

Narcotics Control Bureau arrests Mumbai hotelier in drug case | स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्य मामले में मुंबई के होटल कारोबारी को गिरफ्तार किया

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्य मामले में मुंबई के होटल कारोबारी को गिरफ्तार किया

मुंबई, 30 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की साथी के भाई से जुड़े मादक द्रव्य मामले में बृहस्पतिवार को शहर के एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने खार के होटल व्यवसायी कुणाल जानी को मादक द्रव्य के एक मामले में गिरफ्तार किया है। इसी मामले में रामपाल की साथी गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक एजिसिलाओस डेमेट्रियड्स को पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच में खुलासा हुआ कि जानी के डेमेट्रियड्स के साथ संपर्क थे और वह कथित तौर पर कोकीन की आपूर्ति में शामिल था।

अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की कुछ ‘ड्रग चैट’ के संबंध में आरोपी से पूछताछ की थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद जानी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे चार अक्टूबर तक के लिये एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Narcotics Control Bureau arrests Mumbai hotelier in drug case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे