लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला : सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए अंतरिम जमानत

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत के फ्लैट में उनकी मौत के समय मौजूद रहे और मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को यहां की एनडीपीएस अदालत ने बृहस्पतिवार को शादी के लिए अंतरिम जमानत दे दी। पिठानी की 26 जून को शादी है।

इस समय न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद पिठानी को राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) ने 28 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी पिछले साल राजपूत की मौत और मादक पदार्थ के संबंध की जांच के सिलसिले में की गई थी। पिठानी ने पिछले हफ्ते अपनी याचिका में अन्य आधारों के साथ 26 जून को होने वाली शादी का भी हवाला दिया था।

हालांकि, पिठानी ने अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली थी और नये सिरे से दाखिल अर्जी में शादी के लिए अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई थी। विशेष न्यायाधीश वीवी विद्वान ने बृहस्पतिवार को पिठानी को दो जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी।

पिठानी पर राजपूत को मादक पदार्थ खरीदने और मदद करने का आरोप है और उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि राजूपत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद एनसीबी ने कुछ व्हाट्सऐप चैट के आधार पर फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के इस्तेमाल की जांच शुरू की थी। इस मामले में कई लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया जिनमें से अधिकतर इस समय जमानत पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग