लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला: आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, 21 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) संबंधी मामलों की एक विशेष अदालत ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई तट से दूर एक क्रूज जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई, जिन्हें एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया था। हालांकि आरोपियों को अदालत में पेश नहीं किया गया।

बुधवार को इसी अदालत ने मामले में आर्यन खान और दो अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

आर्यन खान (23) के अलावा, अन्य आरोपी जिनकी न्यायिक हिरासत अदालत ने बढ़ाई है, उनमें अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा शामिल हैं। उनकी वर्तमान न्यायिक हिरासत 21 अक्टूबर तक थी।

एनडीपीएस अदालत ने कल मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट (26) और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा (28) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा ने जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है और उनकी याचिकाओं पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए