लाइव न्यूज़ :

नारकोटिक जिहाद टिप्पणी : विवाद खत्म करने के लिए कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को केरल सरकार से अनुरोध किया कि वह पाला बिशप जोसेफ काल्लारांगट की ‘नारकोटिक जिहाद’ टिप्पणी से उत्पन्न विवाद का स्थाई समाधान निकालने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईसाई और मुस्लिम समुदाय टकराव की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ‘‘मूक दर्शक’’ बनी हुई है।

हालांकि, इस विवादित टिप्पणी पर बिशप का समर्थन करने वाली भाजपा ने एरात्तुपेट्टा नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की हालिया राजनीतिक साझेदारी की ओर ईसाई समुदाय का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही उसने यह बताने का प्रयास किया कि एलडीएफ और माकपा चरमपंथी समूहों को अपना समर्थन देंगे।

एसडीपीआई, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राजनीतिक मोर्चा है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीसन ने कहा कि इस मामले से कहीं से भी नहीं जुड़े लोगों का एक समूह सोशल मीडिया पर घृणा अभियान चला कर आग में घी डालने का काम कर रहा है और यह दक्षिण भारत के राज्य में सौहार्द को भंग करना चाह रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा नीत सरकार इस विवाद को समाप्त करने के लिए कुछ नहीं कर रही है, सिर्फ मूक दर्शक बनी हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से कैथोलिक बिशप की ‘नारकोटिक जिहाद’ वाली टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट देखने का अनुरोध किया और पूछा कि अपने हितों के लिए कुछ तत्व साम्प्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में उनकी सरकार, खुफिया विभाग और पुलिस का साइबर प्रकोष्ठ क्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दो समुदायों के बीच टकराव रोकने के लिए कांग्रेस ठोस रुख अपनाएगी, और तनाव खत्म करने के सरकार के किसी भी प्रयास का पार्टी समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिसमें दोनों समुदायों के सभी नेता भाग लें। सरकार को यह तनाव समाप्त करना चाहिए। ऐसे भी लोग हैं जो इस अवसर के इंतजार में हैं ताकि केरल को तबाह कर सकें। हम सभी से बार-बार अनुरोध करते हैं कि उनके जाल में ना फंसें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया