लाइव न्यूज़ :

नारकोटिक जिहाद विवाद : धार्मिक नेताओं की बैठक बुलाएगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:47 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 19 सितंबर कांग्रेस ने रविवार को केरल में कहा कि वह राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेह फैलाने के लिए विभिन्न धर्मों के नेताओं की बैठक बुलाएगी। पार्टी ने कैथोलिक बिशप द्वारा ‘नारकोटिक जिहाद’ को लेकर की गई टिप्पणी से उपजे विवाद की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सुधाकरण और विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन ने पाला के बिशप जोसेफ कल्लारंगट्ट द्वारा हाल में की गई टिप्पणी से उजपे विवाद को शांत करने के पार्टी के प्रयास के तहत आज इस्लाम के धार्मिक नेताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने समस्त केरल जेमियाथुल उमेला के नेता एस. मोहम्मद जिफ्री मुथुक्कोया थंगल और भारत के ग्रैंड मुफ्ती, कांथापुरम ए. पी. अबूबाकर मुस्लियार के साथ बैठक की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में सुधाकरण ने कहा कि चूंकि राज्य सरकार ‘‘जिम्मेदारी लेने में असफल रही है’’ इसलिए प्रदेश कांग्रेस ईसाई और मुसलमान समुदायों के बीच मेल-मिलाप कराने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि हमारे समाज में कोई भी घृणा फैलाना नहीं चाहता है और हम चाहते हैं कि सभी धर्मों के नेता साथ साथ आएं और इस समस्या पर चर्चा कर इसका समाधान निकालें। धार्मिक सौहार्द का संदेश देने के लिए प्रदेश कांग्रेस सभी धर्मों के नेताओं के साथ बैठक करेगी।’’

यह आरोप लगाते हुए कि कुछ ऑनलाइन मीडिया हाउस राज्य में सौहार्द का वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं, सतीशन ने राज्य सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

यह रेखांकित करते हुए कि राज्य के सभी समुदायों के साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी वामपंथी सरकार की थी, पत्रकार वार्ता में मौजूद थंगल ने कहा, ‘‘अगर बिशप द्वारा ऐसा बयान दिया जाता है, तो सरकार का रवैया उसे न्यायोचित ठहराने का नहीं होना चाहिए। सरकार को सभी समुदायों के साथ खड़ा होना चाहिए और यह उसकी जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा कि अगर ‘लव जिहाद’ जैसी कोई चीज है तो उसकी जांच होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों