लाइव न्यूज़ :

नारकोटिक जिहाद मामला: केरल में धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव मजबूत करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 सितंबर केरल में सोमवार को विभिन्न धर्मों के नेताओं ने एक बैठक की और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

एक कैथोलिक बिशप द्वारा “नारकोटिक जिहाद” से संबंधित बयान देने और इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों की रस्साकशी जारी रहने के बीच सायरो-मालंकारा कैथोलिक चर्च के कार्डिनल बेसेलियोस क्लीमिस की ओर से यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुस्लिम युवा लीग के नेता पी. सईद मुनव्वर अली शिहाब थंगल, संथीगीरी आश्रम के स्वामी गुरुरत्नम ज्ञान तपस्वी तथा अन्य धर्मों के लोग शामिल हुए।

सायरो-मालाबार चर्च के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं हुए। अन्य मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें नहीं आए। बैठक के बाद कार्डिनल क्लीमिस ने कहा कि उन्होंने “नारकोटिक जिहाद” के मुद्दे पर चर्चा नहीं की, हालांकि वे बिशप पाला के बयान के परिप्रेक्ष्य में एकत्र हुए थे।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव को मजबूत करने पर चर्चा हुई और इस पर बातचीत की गई कि इसके लिए वे कैसे योगदान दे सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने के सुझाव का समर्थन करते हैं, कार्डिनल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सभी धार्मिक नेताओं की एक बैठक बुलाते हैं तो उसे एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जाएगा।

इस बीच, इस मुद्दे पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यवाहक राज्य सचिव ए विजयराघवन ने कांग्रेस पर समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया। इस पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने विजयराघवन को साम्प्रदायिक कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब