लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र गिरि मामले में अभियुक्तों का नार्को टेस्ट कराने की अर्जी खारिज

By भाषा | Updated: October 18, 2021 22:09 IST

Open in App

प्रयागराज, 18 अक्टूबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के मामले में मुख्य अभियुक्तों का नार्को टेस्ट कराने की सीबीआई की अर्जी सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने खारिज कर दी।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि ने पीटीआई/भाषा को बताया कि नरेंद्र गिरि मामले में जेल में निरुद्ध आनंद गिरि, अद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी का नार्को टेस्ट कराने की सीबीआई की अर्जी अदालत ने आज खारिज कर दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई की नार्को टेस्ट की मांग पर इन अभियुक्तों ने आपत्ति जताई जिस पर अदालत ने यह अर्जी खारिज की। साथ ही अदालत ने इन तीनों अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए सोमवार को बढ़ा दी।

इससे पूर्व सीबीआई ने तीन मुख्य आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट (नार्को टेस्ट) कराने की अनुमति संबंधी अर्जी 11 अक्टूबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल की थी।

उल्लेखनीय है कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि 20 सितंबर को अपने श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अपने कमरे में मृत पाये गए थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाई थी। घटनास्थल पर मिले कथित सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने इन तीन आरोपियों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र