लाइव न्यूज़ :

नारायणसामी ने अपने और पूर्व सरकार पर प्रधानमंत्री के आरोपों को निराधार बताया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:33 IST

Open in App

पुडुचेरी,31 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके तथा उनकी अगुवाई वाली पूर्व सरकार पर लगाए गए आरोपों को ‘निराधार’ बताया है।

नारायणसामी ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए हैं, उनका कोई आधार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मेरे शासनकाल में या पूर्व की कांग्रेस सरकार में कोई भ्रष्टाचार हुआ हो,तो प्रधानमंत्री रैली में आरोप लगाने के बजाए जांच के आदेश दे सकते हैं।

गौरतलब है कि यहां मंगलवार को राजग के लिए चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने कहा था कि नारायणसामी के नेतृत्व वाली पूर्व की कांग्रेस सरकार ‘आपदा’ साबित हुई और सभी मोर्चों पर विफल रही है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नारायणसामी ने कहा कि मोदी के भाषण से लोगों को निराशा हुई है, क्योंकि आम धारणा थी कि प्रधानमंत्री पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने का कोई ठोस आश्वासन देंगे।

उन्होंने कहा कि एआईएनआरसी के नेता एन रंगासामी ने भाषण के दौरान पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था लेकिन प्रधानमंत्री ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों