लाइव न्यूज़ :

नारायणसामी ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना, शांति से नया साल मनाने पर लोगों को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:55 IST

Open in App

पुडुचेरी, एक जनवरी पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए मुख्यममंत्री नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में कुछ लोगों द्वारा अड़चनें पैदा करने के बाद भी नये साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ सफल और शांतिपूर्ण जश्न ने दिखा गया है कि लोकतंत्र में लोगों की ताकत किसी भी अन्य शक्ति से अधिक मजबूत होती है।’’

केंद्र के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए बेदी ने बुधवार को लोगों से अपील की थी कि वे अपने घरों में ही नये साल का स्वागत करें और जश्न के लिए सार्वजनिक स्थलों पर एकत्र होकर कोविड-19 फैलाने वाला बनने से बचे। हालांकि सरकार ने जश्न की अनुमति दी थी।

नारायणसामी ने कहा, ‘‘ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अध्यक्ष होने के नाते मैंने सुनिश्चित किया था कि जश्न सुरक्षा नियमों तथा केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाए। ’’

उन्होंने नये साल के जश्न में अनुशासन बनाये रखने के लिए स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को धन्यवाद दिया।

नारायणसामी ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि 2020 में बेदी द्वारा पैदा की गयी अराजकता और मुश्किलें 2021 में अतीत की बात होंगी। उन्होंने बेदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विकास में कोई दिलचस्पी नहीं होने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे