लाइव न्यूज़ :

नारायणसामी ने लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करते हुए धरना प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:51 IST

Open in App

पुडुचेरी, चार अक्टूबर पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी, पार्टी के विधायक एम वैद्यनाथन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना की निंदा करते हुए सोमवार को पुडुचेरी में धरना प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

प्रदर्शनकरियों ने नारे लगाए, पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला और धरना दिया। नारायणसामी ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था।

उन्होंने कहा, “…लेकिन नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार को किसानों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। आठ लोगों की निर्मम हत्या निंदनीय है और किसानों के प्रति भारतीय जनता पार्टी के रुख को दर्शाती है।”

पुलिस ने कहा कि उसने पूर्व मुख्यमंत्री, विधायकों और धरने पर बैठे अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?