लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की सजा माफ करने की मांग का नारायणसामी ने किया विरोध

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:37 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 मई पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों की सजा माफ करने की कुछ नेताओं और विभिन्न संगठनों के प्रमुखों की मांग का शनिवार को विरोध किया।

नारायणसामी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या मामले के सात दोषियों को सजा दी थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सात दोषियों को दी गई सजा माफ करने और उनकी रिहाई की मांग यह अनुरोध करने वाले नेताओं का निजी विचार हो सकता है। हालांकि, हमारा और कांग्रेस पार्टी का रुख है कि दोषियों को शीर्ष अदालत द्वारा दी गई सजा काटनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने गलत किया है और अपराध किया है, उन्हें सजा का सामना करना चाहिए। हम अक्षम्य अपराध करने के लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे।’’

नारायणसामी ने कहा, ‘‘जहां तक ​​हमारा संबंध है, राजीव गांधी एक महान नेता थे, जिनकी परिकल्पना थी कि देश विश्व स्तर पर एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।’’

उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता राजीव गांधी महिला सशक्तीकरण, देश की शैक्षिक प्रगति के हिमायती थे और उन्होंने देश के तेज विकास के लिए कदम उठाए।

नारायणसामी ने कहा, ‘‘उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने कांग्रेस पार्टी की एक चुनावी रैली में की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल