लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार एक आपदा थी : मोदी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी नारायणसामी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली पार्टी की पिछली सरकार एक ‘आपदा’ थी और यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम थी ।

मोदी ने साथ ही राज्य में विकास सुनिश्चित करने के लिये राजग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

एआईएनआरसी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी, अन्नाद्रमुक और भाजपा नेताओं की मौजूदगी में राजग की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें चुनावी राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और इस केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन में “बड़ी लहर” देखी है।

यहां छह अप्रैल को एक चरण में मतदान होना है।

एक के बाद एक इस्तीफों के चलते अपनी सरकार के अल्पमत में आने से पिछले महीने मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र देने वाले नारायणसामी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सालों तक काम न करने वाली कांग्रेस सरकारों की लंबी सूची में पुडुचेरी की पिछली सरकार का विशेष स्थान है। आला कमान की सरकार, पुडुचेरी की दिल्ली के आलाकमान की सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम थी।”

मोदी ने आरोप लगाया कि नारायणसामी के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षा, चिकित्सा सीटों को भरने, अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के कल्याण जैसे सभी क्षेत्रों में नाकाम रही और “यहां सिर्फ लूट ही लूट थी।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक “पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से सीधे संबंधित” भ्रष्टाचार के बारे में “खुले तौर पर बात कर रहे हैं”।

मोदी ने कहा कि उनका “राजनीति में काफी लंबा अनुभव है” और उन्होंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन इस साल यहां हो रहे चुनाव ‘खास’ हैं।

मोदी ने नारायणसामी के बारे में कहा, “क्योंकि निवर्तमान मुख्यमंत्री को टिकट नहीं दिया गया। कई सालों की वफादारी, नेताओं की चप्पलें उठाना, अपने नेता (राहुल गांधी) को खुश करने के लिये गलत अनुवाद करना-इसके बावजूद टिकट नहीं- यह दिखाता है कि उनकी सरकार कितनी बड़ी आपदा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह