लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी से बेदी को वापस बुलाने के लिए नारायणसामी ने आठ जनवरी से विशाल धरना कार्यक्रम की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 3, 2021 22:45 IST

Open in App

पुडुचेरी, तीन जनवरी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को घोषणा की कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) केंद्र से उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने का आग्रह करने के लिए धरना देगा ।

उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन आठ जनवरी से राज निवास के बाहर तब तक किया जाएगा, जब तक कि बेदी को केंद्र शासित प्रदेश से बाहर नहीं भेजा जाता। गौरतलब है कि राजनिवास बेदी का कार्यालय सह आवास है।

धरने के लिए लोगों का समर्थन जुटाने के लिए पड़ोसी कलापेटो में अभियान शुरू करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने पदों की चिंता नहीं है और हम हर परिणाम का सामना करने को तैयार हैं।’’ `

उन्होंने कहा कि वह और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, विधायक, नेता और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन से संबद्ध सभी दलों के कार्यकर्ता इस धरने में हिस्सा लेंगे ।

उन्होंने कहा, '‘हम धरने में लोगों का समर्थन और भागीदारी चाहते हैं और जब तक किरण बेदी पुडुचेरी से नहीं चली जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा।’’

मुख्यमंत्री ने केंद्र की राजग सरकार पर पुडुचेरी के अलग दर्जे को खत्म करने और उसे पड़ोसी तमिलनाडु के साथ मिलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त चावल योजना, छात्रों को सहायता, मछुआरों के लिए विकास कार्यक्रम और युवाओं के लिए रोजगार जैसी कल्याणकारी योजनाओं को उपराज्यपाल ने अवरुद्ध कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग