लाइव न्यूज़ :

नारायण सेवा संस्थान ने जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों को निशुल्क भोजन देने की मुहिम शुरू की

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:29 IST

Open in App

जयपुर, 24 मई उदयपुर की स्वयं सेवी संस्थान नारायण सेवा संस्थान ने जयपुर के जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों को निशुल्क भोजन वितरित करने के लिये ‘साथी हाथ बढ़ाना’ मुहिम शुरू की है।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जयपुर की शाखा के जरिये संस्थान की ओर से शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों को घर-घर जाकर भोजन वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस मुहिम के तहत घर में पृथक-वास में रह रहे कोरोना संक्रमितों को ‘शुद्ध सात्विक भोजन’ उपलब्ध करवाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कोई भी कोरोना संक्रमित सुबह सात बजे से नौ बजे तक और मध्यान्ह एक बजे से तीन बजे तक अपना भोजन बुक करवा सकता है। इसके लिये फोन नंबर 9349499999 पर संपर्क कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे