लाइव न्यूज़ :

नारद स्टिंग ऑपरेशन मामलाः CBI ने TMC के तीन सांसदों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए लोकसभाध्यक्ष से अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: August 29, 2019 19:34 IST

सीबीआई ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों सौगत रॉय, काकोली घोष और प्रसून बनर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी। 48 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में तामलुक लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं और अभी वह राज्य सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे73 वर्षीय रॉय दम दम से सांसद हैं ,वहीं घोष बारासात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रसून बनर्जी हावड़ा से सांसद हैंएजेंसी ने लोकसभाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें।

सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों और एक पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संपर्क किया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसदों सौगत रॉय, काकोली घोष और प्रसून बनर्जी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी। 48 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में तामलुक लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हैं और अभी वह राज्य सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

73 वर्षीय रॉय दम दम से सांसद हैं ,वहीं घोष (59) बारासात क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रसून बनर्जी (64) हावड़ा से सांसद हैं। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने लोकसभाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह इन नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दें।

सूत्रों ने कहा कि अगर मंजूरी दी जाती है तो चारों नेताओं के नाम एजेंसी द्वारा आरोप पत्र में रखे जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि नारद स्टिंग का मामला तृणमूल के कुछ नेताओं और पश्चिम बंगाल के नौकरशाहों से जुड़ा हुआ है, जिन्हें एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले पत्रकार से पैसे लेते हुए कथित तौर पर रिकार्ड किया गया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया