लाइव न्यूज़ :

नारद मामला : सीबीआई को अबतक अमेरिका से रिपोर्ट नहीं मिलने से अदालत हैरान

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:57 IST

टेपों में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, राज्य के मंत्रियों और एक आईपीएस अधिकारी से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने का वादा करने के एवज़ में कथित रूप से पैसे लेते दिख रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हैरानी जताई कि सीबीआई को नारद स्टिंग टेप की फॉरेंसिक जांच का परिणाम अबतक नहीं मिला है।अमेरिका भेजे हुए एक साल गुज़र गया है।

 कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को हैरानी जताई कि सीबीआई को नारद स्टिंग टेप की फॉरेंसिक जांच का परिणाम अबतक नहीं मिला है। हालांकि, इसे अमेरिका भेजे हुए एक साल गुज़र गया है।

न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची ने पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह हैरत में डालने वाला है कि इतने समय बाद भी सीबीआई को अब तक अमेरिका में उपकरण निर्माता कंपनी से परिणाम नहीं मिला है। अ

धिकारी ने याचिका दायर कर नारद मामले में अपने खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध किया है। सीबीआई के वकील अमाजीत डे ने अदालत से कहा कि वीडियो टेप में मौजूद आवाज के नमूनों पर केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट को उपकरण बनाने वाली कंपनी को भेजा गया था लेकिन एजेंसी को अबतक जवाब नहीं मिला। न्यायमूर्ति बागची ने निर्देश दिया कि अधिकारी की याचिका को मुख्य नारद टेप मामले के साथ जोड़ दिया जाए और कहा कि मामले पर क्रिसमस की छुट्टियों के बाद फिर से सुनवाई होगी।

नारद टेप मामला 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले सामने आया था। इन टेपों में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, राज्य के मंत्रियों और एक आईपीएस अधिकारी से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने का वादा करने के एवज़ में कथित रूप से पैसे लेते दिख रहे थे। 

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं