लाइव न्यूज़ :

नारद मामला: भाजपा नेता मुकुल रॉय सीबीआई के सामने हुए पेश

By भाषा | Updated: September 28, 2019 15:49 IST

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने के एवज में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए नजर आते हैं। रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है ।

Open in App

भाजपा नेता मुकुल रॉय नारद टेप स्कैंडल की जांच के सिलसिले में पूछताछ का सामना करने के लिए शनिवार को सीबीआई के सामने पेश हुए। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। रॉय को शुक्रवार को जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया था। लेकिन वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए वहां नहीं गये तथा और उन्होंने समय मांगा।

पूर्व रेलवे मंत्री को तब शनिवार को आने को कहा गया। सूत्रों ने कहा, ‘‘ रॉय (शनिवार को) करीब सवा दो बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे।’’ सीबीआई ने बृहस्पपतिवार को इस स्कैंडल की जांच के सिलसिले में आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया था।

इन टेपों के 2016 में सामने आने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है। फुटेज में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलते-जुलते लोग फायदा पहुंचाने के एवज में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधियों से पैसे लेते हुए नजर आते हैं। रॉय को कथित रूप से मैथ्यू सैम्युएल्स से बातचीत करते हुए दिखाया गया है । रॉय तब तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। सैम्युएल्स ने ही 2014 में यह स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा किया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया