लाइव न्यूज़ :

नारद प्रकरण: बंगाल के राज्यपाल ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन को गंभीरता से लिया, मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:17 IST

Open in App

कोलकाता, 19 मई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने लगातार दो दिन राजभवन के सामने निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शन करने का ‘गंभीर संज्ञान’ लिया है और कोलकाता पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

राज्यपाल ने ट्विटर पर अपनी बात रखी तथा दोनों ही घटनाओं के वीडियो क्लिप को कोलकाता पुलिस के आधिकारिक हैंडल के साथ टैग किया। उन्होंने पुलिस को बुधवार शाम तक इन घटनाओं और उन पर की गयी कार्रवाई पर समग्र रिपोर्ट भेजने को कहा।

नारद मामले में राज्य के दो मंत्रियों समेत सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सोमवार को राजभवन के चार द्वारों के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। उसके अगले दिन एक सामाजिक संगठन ने प्रदर्शन किया जिसमें एक व्यक्ति उत्तरी गेट के समीप आधा दर्जन भेड़ों के साथ नजर आ रहा है।

बार बार ‘कानून व्यवस्था बिगड़ने’ का मुद्दा उठाते आ रहे धनखड़ ने प्रदर्शनकारियों पर धमकी भरा हाव-भाव दिखाने , कानून के प्रति बिल्कुल असम्मान प्रदर्शित करने एवं पुलिस पर उसका संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाया ।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं कोलकाता पुलिस के ट्विटर हैंडल पर टैग करते हुए धनखड़ ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ कानून व्यवस्था की दशा? राजभवन के मुख्य द्वार पर चिंताजनक स्थिति ?...’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ और यह सब तब जब इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा है। उस पर अद्यतन जानकारी मांगने के लिए बाध्य हूं।’’

एक अन्य ट्वीट में राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन के बाहर भेड़ों के साथ खड़े एक व्यक्ति का वीडियो साझा किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इस पर कोलकाता पुलिस का यह रुख (हास्यास्पद) है कि यह व्यक्ति पृष्ठभूमि में राजभवन के साथ फोटो खिंचाना चाहता है। अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी।’’

यह असामान्य प्रदर्शन करने वाले संगठन के प्रवक्ता सुमन मित्रा ने कहा था कि राज्यपाल द्वारा लोगों के प्रति कोई सरोकार नहीं दिखाने के विरोध में यह प्रदर्शन था जो राज्य में कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति , ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी, मौतों में वृद्धि की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उसके बजाय अन्य मुद्दों में उलझे हैं जिनसे बाद में भी निपटा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल