लाइव न्यूज़ :

नारद मामले के आरोपी तृणमूल विधायक को अस्पताल से मिली छुट्टी, जमानत मिलने पर जताई खुशी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 16:32 IST

Open in App

कोलकाता, 30 मई नारद स्टिंग टेप मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को रविवार को यहां सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जिसके बाद उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें मिली जमानत पर खुशी जताते हुए गीत गुनगुनाए और न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया।

विधायक के परिवार के सूत्रों ने बताया कि मित्रा को घर पहुंचने के बाद घबराहट महसूस हुई और उन्हें ‘इनहेलर’ का इस्तेमाल करना पड़ा।

मित्रा को 17 मई को पश्चिम बंगाल के मंत्रियों सुब्रत मुखर्जी एवं फरहाद हकीम और कोलकाता के पूर्व महापौर शोभन चटर्जी के साथ गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की एक पीठ ने 28 मई को चारों आरोपियों की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली थी।

अदालत ने जमानत को मंजूरी देते समय एक यह भी शर्त रखी थी कि आरोपी इस मामले में प्रेस में कोई साक्षात्कार नहीं देंगे और न ही सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी करेंगे।

विधायक ने अस्पताल से उनके बाहर आने पर उनके अभिवादन के लिए एकत्र समर्थकों से कहा, ‘‘मुझे जमानत मिलने की खुशी है।’’

मित्रा को कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं और बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मित्रा ने कहा कि वह नारद मामले पर कुछ भी नहीं कहेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘‘अनजाने में हुई किसी भी गलती’’ के लिए भगवान से क्षमा मांगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह पश्चाताप के लिए तैयार हैं।

उन्होंने भवानीपुर स्थित अपने घर जाने के लिए खुली जीप में सवार होने से पहले एक-दो गीत गुनगुनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर