लाइव न्यूज़ :

संसद में हंगामे को लेकर नकवी ने साधा विपक्ष पर निशाना

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद के मानसून सत्र में हंगामा करने के लिए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल ‘‘अपने झूठ से संसद में प्रदूषण फैला रहे हैं और सड़क पर राजनीतिक पाखंड’’ कर रहे हैं।

पत्रकारों से चर्चा में राज्यसभा में सदन के उपनेता नकवी ने कहा कि सत्र के दौरान संसद में व्यवधान पैदा करने के बाद विपक्ष अब सरकार पर हमले कर अपने आपको पाकसाफ साबित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का मंसूबा ही पूरे सत्र में कामकाज ना होने देने का था और आज वह नियमों, सिद्धांतों और संसदीय परंपराओं का हवाला दे रहा है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस ओर कुछ विपक्षी दलों ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी लेकिन जब यह बैठक बुलाई गई तो उन्होंने इसका बहिष्कार किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की लेकिन जब सरकार तैयार हो गई तो वे संसद में धक्कामुक्की और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने पहले ही दिन स्पष्ट कर दिया था कि वह सभी मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्षी दलों के बीच सदन में अवरोध पैदा करने को लेकर ही प्रतिस्पर्धा बनी रही।’’

नकवी ने आरोप लगाया, ‘‘गैरजिम्मेदाराना राजनीति का चैंपियन बनने की प्रतिस्पर्धा में कई विपक्षी दल अब सदन में हिंसा फैलाने पर उतारू हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब