लाइव न्यूज़ :

राहुल के इस्तीफे पर नकवी ने कहा, यह ग्रांड ओल्ड पार्टी का ब्रांड न्यू ड्रामा है और हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है

By भाषा | Updated: July 3, 2019 18:30 IST

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को अपने त्यागपत्र की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी और कहा कि उन्होंने पार्टी की ‘‘भविष्य की तरक्की’’ के लिए यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ भाजपा में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता संबंधी समयसारणी पहले से ही तैयार है।केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह केवल दूसरे दल को शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के विपरीत भाजपा में संगठनात्मक ढांचा पहले से ही मौजूद है।

कैबिनेट की ब्रीफिंग के बाद राहुल के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ भाजपा में संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता संबंधी समयसारणी पहले से ही तैयार है। काम शुरू हो चुका है। हमारे यहां भी कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

अगर दूसरी पार्टी में कुछ नहीं हो रहा है तब हम क्या कर सकते हैं।’’ अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘‘यह ग्रांड ओल्ड पार्टी का ब्रांड न्यू ड्रामा है और हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है।’’

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को अपने त्यागपत्र की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी और कहा कि उन्होंने पार्टी की ‘‘भविष्य की तरक्की’’ के लिए यह कदम उठाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नए अध्यक्ष के चयन के लिए समूह गठित करे क्योंकि उनके लिए यह उपयुक्त नहीं है कि इस प्रकिया में शामिल हों। वहीं, राहुल के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सिर्फ इतना ही कहा कि वह केवल दूसरे दल को शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।  

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीमुख्तार अब्बास नक़वीप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos