लाइव न्यूज़ :

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन आंदोलन बनाने में ‘हूनर हाट’ अहम भूमिका निभा रहे : नकवी

By भाषा | Updated: February 27, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को यहां कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन आंदोलन बनाने में ‘हुनर हाट’ अहम भूमिका निभा रहा हैं।

‘हुनर हाट’ कलाकारों को प्रोत्साहित करने की अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 26वें ‘हुनर हाट’ में संवाददाताओं से नकवी ने कहा कि 20 फरवरी को शुरू हुए इस ‘हुनर हाट’ में अब तक 12 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 1 मार्च 2021 तक चलने वाले ‘हुनर हाट’ में अगले दो दिन में आने लोगों की संख्या 16 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय हुनर हाट का उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।

नकवी ने कहा कि अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, विभिन्न देशों के राजनयिक, जाने-माने उद्योगपति हुनर हाट में दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों की हौसला अफजाई करने आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय की महत्वकांक्षी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की प्रवर्तक बन गयी है और लोग करोड़ों रुपये के हस्तनिर्मित उत्पाद देसी कलाकारों से खरीद रहे हैं।

नकवी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुनर हाट में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए