नकवी और ईरानी ने मुंबई में डोसा का लुत्फ उठाया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:13 IST2021-09-06T19:13:43+5:302021-09-06T19:13:43+5:30

Naqvi and Irani enjoy dosa in Mumbai | नकवी और ईरानी ने मुंबई में डोसा का लुत्फ उठाया

नकवी और ईरानी ने मुंबई में डोसा का लुत्फ उठाया

मुंबई, छह सितंबर महानगर में पोषण जागरूकता अभियान के लिए मुंबई पहुंचे केंद्रीय मंत्रियों-मुख्तार अब्बास नकवी और स्मृति ईरानी ने सोमवार को माटुंगा स्थित एक रेस्तरां में डोसा एवं वड़ा का लुत्फ उठाया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (केंद्रीय मंत्रियों) रेस्तरां में आम लोगों की तरह भोजन किया। वहां मौजूद लोग दो केंद्रीय मंत्रियों को अपने साथ खाना खाते देखकर आश्चर्यचकित रह गए।’’

दोनों मंत्री अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा पोषण जागरूककता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने यहां पहुंचे थे।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने धारावी स्थित एक एकीकृत बाल विकास सेवा योजना केंद्र का भी दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनके घर भी गईं। उन्होंने आईसीडीएस परिसर में ‘गुड्डी गुड्डा’ डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naqvi and Irani enjoy dosa in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे