लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम चुनाव: ममता बनर्जी दिनभर रहेंगी ‘वार रूम’ में, तृणमूल ने अभिकर्ताओं को रोकने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:28 IST

Open in App

नंदीग्राम, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नंदीग्राम सीट के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान के दौरान रेयापाड़ा इलाके में अपने ‘वार रूम’ में रहने का फैसला किया। नंदीग्राम सीट पर ममता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बनर्जी इस हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीट में मतदान पर नजर रख रही हैं। मतदान सुबह सात बजे मतदान आरंभ हुआ। इस बीच, स्थानीय तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों में उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नंदीग्राम के भीमकाता इलाके में तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके अलावा, निर्वाचन क्षेत्र में हिंसा या किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के शुरुआती दो घंटों में करीब 17 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने पहले बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद उत्तर बंगाल में प्रचार करने के लिए इलाके से जाने का फैसला किया था, लेकिन उन्होंने सुबह अपना कार्यक्रम बदल दिया।

बनर्जी के साथ मौजूद तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने रुकने और कल जाने का फैसला किया है। बनर्जी इलाके में हालात पर नजर रखेंगी और यदि आवश्यकता हुई, तो पर मतदान स्थलों पर भी जाएंगी।’’

बनर्जी 27 मार्च से नंदीग्राम में हैं। उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया था कि नंदीग्राम में समस्या पैदा करने और मतदाताओं को डराने के लिए अन्य राज्यों से ‘गुंडे’ लाए गए हैं।

इस बीच, तृणमूल ने आरोप लगाया कि नंदीग्राम ब्लॉक दो के विभिन्न मतदान केंद्रों में भाजपा ने उसके निर्वाचन अभिकर्ताओं को धमकाया।

तृणमूल के एक नेता ने कहा, ‘‘हमारे अभिकर्ताओं को नंदीग्राम ब्लॉक-दो में कई मतदान केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं को मताधिकार का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। हमने ईसी (निर्वाचन आयोग) में शिकायत दर्ज कराई है।’’

भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।

वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने के तुरंत बाद अपना वोट डाला और रिकॉर्ड अंतर से सीट जीतने का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी जीत का भरोसा है और मैं अपने प्रतिद्वंद्वी की तरह किसी पर व्यक्तिगत हमले करने नहीं आया हूं। आपने देखा है कि मैं मतदान करने आया, इसलिए इलाके में लोग कितनी अधिक संख्या में बाहर आ रहे हैं।’’

इस बीच, भाजपा कार्यकर्ता उदय दुबे का शव नंदीग्राम ब्लॉक-एक के रेयापाड़ा इलाके के निकट लटका मिला।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दुबे ने संभवत: इसलिए कथित रूप से आत्महत्या कर ली क्योंकि तृणमूल के ‘‘गुंडे’’ उन्हें लगातार डरा-धमका रहे थे।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल ने इन आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों का एक दल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह