लाइव न्यूज़ :

नांदेड़ गुरुद्वारा हिंसा: पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में 14 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:27 IST

श्री हुजूर साहेब गुरुद्वारे में सोमवार हुई घटना के संबंध में नांदेड़ जिले में वजीराबाद पुलिस ने 64 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर तलवार लिए पुलिस पर हमले की घटनानांदेड़ में सोमवार को हुई थी ये घटना, पुलिस ने मामले में 64 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की हैहिंसा की इस घटना में चार कांस्टेबल घायल हो गए थे और छह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी

मुंबई: कोविड-19 महामारी के कारण जुलूस निकालने की अनुमति न मिलने पर तलवार लिए सिखों की एक भीड़ द्वारा नांदेड़ में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले के संबंध में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को श्री हुजूर साहेब गुरुद्वारे में हुई घटना के संबंध में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वजीराबाद पुलिस ने 64 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गुरुद्वारे से निकलती सिखों की भीड़ देखी जा सकती है जिनके हाथ में तलवारें हैं। सिख पुलिस के अवरोधकों को तोड़ कर पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि हिंसा की घटना में चार कांस्टेबल घायल हो गए और छह वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि एक घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कहीं गुरुद्वारा समिति के किसी सदस्य की भूमिका तो नहीं है।

नांदेड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक निसार तम्बोली ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने हत्या, दंगा और हथियार अधिनियम तथा अन्य धाराओं में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। लगभग 64 लोगों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं और अन्य की तलाश की जा रही है।”

अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘होला मोहल्ला’ जुलूस की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा था, “गुरुद्वारा समिति को इसकी सूचना दी गई थी और उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि हमारे निर्देशों का पालन करेंगे और गुरुद्वारा परिसर के भीतर अपना कार्यक्रम करेंगे।”

अधिकारी के अनुसार, जब सोमवार शाम को चार बजे गेट पर निशान साहब लाया गया तब कई लोगों ने बहस शुरू कर दभ् और गेट से लगभग 300 युवा बाहर निकल आए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह