लाइव न्यूज़ :

नांदेड प्रशासन का शुक्रवार को कोविड-19 रोधी टीके की 75,000 खुराक देने का लक्ष्य

By भाषा | Updated: September 16, 2021 09:46 IST

Open in App

औरंगाबाद, 16 सितंबर महाराष्ट्र में नांदेड प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में कोविड-19 रोधी टीके की 75,000 खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

नांदेड के जिलाधिकारी विपिन इटांकर ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए केंद्र सरकार की पहल ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ और हैदराबाद के निजाम से 17 सितंबर 1948 को इस क्षेत्र को मिली आजादी के अवसर ‘मराठावाडा मुक्ति संग्राम दिन’ पर इस अभियान की योजना बनायी गयी है।

नांदेड में विभिन्न गणेश मंडलों, स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकायों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर इस अभियान की योजना बनायी गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नांदेड शहर में विभिन्न सरकारी अस्पतालों के जरिए टीके की करीब 10,000 खुराक लगायी जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न जन स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा केंद्र और नगर पालिकाएं भी जिले में यह अभियान चलाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह