Nandankanan Zoo News: 7 पीले एनाकोंडा का जन्म, नंदनकानन चिड़ियाघर में 2 नर, दो मादा और 10 बच्चे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2025 18:21 IST2025-06-30T18:21:03+5:302025-06-30T18:21:41+5:30
Nandankanan Zoo News: अधिकारी ने कहा कि सरीसृपों की सुरक्षा और देखभाल के लिए चिड़ियाघर द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

file photo
भुवनेश्वरः ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित नंदनकानन चिड़ियाघर में रविवार को सात पीले एनाकोंडा का जन्म हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन्हें जन्म देने वाले नर और मादा सांपों को अक्टूबर 2019 में मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट से लाया गया था। इससे पहले जुलाई 2022 में प्रजनन हुआ था। पीले एनाकोंडा मुख्य रूप से बोलिविया, पराग्वे और ब्राजील में पाए जाते हैं।
अधिकारी ने बताया कि सात सांपों के जन्म के बाद अब चिड़ियाघर में दो वयस्क नर, दो वयस्क मादा और दस नन्हे पीले एनाकोंडा हैं। एक अन्य मादा एनाकोंडा के जल्द ही सांपों को जन्म देने की संभावना है। अधिकारी ने कहा कि सरीसृपों की सुरक्षा और देखभाल के लिए चिड़ियाघर द्वारा किए जा रहे प्रयासों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।