लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:00 IST

Open in App

भोपाल, दो मार्च मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि चौहान कोविड-19 से पीड़ित थे और पिछले महीने उन्हें गंभीर हालत में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चौहान (69) के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।

चौहान के पुत्र हर्षवर्धन ने मंगलवार को बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया जायेगा।

भाजपा के नेता रहे चौहान ने अपना राजनीतिक जीवन वर्ष 1978 में शाहपुर नगर परिषद से शुरू किया था। उसके बाद वह मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए तथा वर्ष 1985 से 1996 तक विधायक रहे। वर्ष 1996 में चौहान पहली बार लोकसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए। इसके बाद वह वर्ष 1998, 1999, 2004, और 2014 में भी लोकसभा के लिये निर्वाचित हुए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘ नंदू भैया (नंद कुमार सिंह चौहान इस नाम से जाने जाते थे) ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उनकी पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देगें। मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान