लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: नाना पटोले ने संजय राउत को दिया जवाब, कहा- कांग्रेस की स्थिति अन्य राज्यों में अच्छी है, साथ लेने की जरूरत नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 11:59 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने शिवसेना सांसद संजय राउत को जवाब देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है इसलिए उन्हें (शिवसेना और एनसीपी) साथ लेने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद संजय राउत को महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने दिया जवाब।पटोले ने कहा कि ये जबरदस्ती का मामला नहीं है उनकी पार्टी अलग है हमारी पार्टी अलग है।पटोले ने ये भी कहा कि अन्य राज्यों में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है इसलिए शिवसेना और एनसीपी को साथ लेने की जरूरत नहीं है।

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमने कोशिश की, महाराष्ट्र अघाड़ी की तरह ही गोवा में भी एक अघाड़ी बने लेकिन कांग्रेस को लगता है कि गोवा में उन्हें पूरा बहुमत मिल सकता है। ऐसे में अब पटोले का कहना है कि ये जबरदस्ती का मामला नहीं है उनकी पार्टी अलग है हमारी पार्टी अलग है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पटोले ने कहा, "ये जबरदस्ती का मामला नहीं है उनकी पार्टी अलग है हमारी पार्टी अलग है। हमारे आलाकमान निर्णय लेते हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी को रोकने के लिए सोनिया गांधी ने उनकी मदद की। अन्य राज्यों में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है इसलिए उन्हें (शिवसेना और एनसीपी) साथ लेने की जरूरत नहीं है।" 

बता दें कि हाल ही संजय राउत ने कहा था कि हमने कोशिश की, महाराष्ट्र अघाड़ी की तरह ही गोवा में भी एक अघाड़ी बने लेकिन कांग्रेस को लगता है कि गोवा में उन्हें पूरा बहुमत मिल सकता है। शिवसेना और एनसीपी गोवा में एक साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें कि, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 जबकि भाजपा ने 13 सीटों और अन्य ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, मनोहर परिकर के केंद्र से राज्य में वापसी के कारण भाजपा ने अन्य छोटे दलों को लेकर सरकार बना ली थी। वहीं, 17 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के पास अब केवल दो विधायक बचे हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसNCPशिव सेनानाना पटोलेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी