नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:23 IST2021-02-05T15:23:04+5:302021-02-05T15:23:04+5:30

Nana Patole appointed President of Congress's Maharashtra unit | नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

नाना पटोले कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को अपनी प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

शिवाजी राव मोगे, बासवराज पाटिल, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, कुणाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत हंडोरे और प्रणति शिंदे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके साथ ही 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संसदीय बोर्ड और आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति, स्क्रीनिंग एवं समन्वय समिति का गठन भी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nana Patole appointed President of Congress's Maharashtra unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे