लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों के नाम भेजे जाएंगे : केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 17:02 IST

Open in App

दिल्ली सरकार की एक समिति ने इस साल पद्म पुरस्कारों की अनुशंसा के लिए चिकित्सकों एस के सरीन, सुरेश कुमार और संदीप बुद्धिराजा के नामों को चुना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9,427 लोगों द्वारा कुल 740 चिकित्सकों और पराचिकित्सकों (पैरामेडिक्स) के नामों की पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई थी, जिनमें से तीन नामों का चयन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया गया। समिति ने आईएलबीएस के कुलपति डॉ एस के सरीन जिन्होंने दिल्ली सरकार के पहले प्लाज्मा बैंक और जीनोम सीक्वेंसिंग केंद्र की स्थापना की, एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार और मैक्स अस्पताल के समूह निदेशक डॉ संदीप बुद्धिराजा का नाम चुना है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए केवल चिकित्सकों और पराचिकित्सकों के नामों की अनुशंसा करने का फैसला किया है और दिल्लीवासियों से नामों पर सुझाव मांगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टर सरीन, सुरेश कुमार और संदीप बुद्धिराजा के नाम भेजे जाएंगे : केजरीवाल

भारतपद्म पुरस्कारों के लिए अनुशंसा दिल्ली के चिकित्सकों का सम्मान: कुमार

भारतपद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टर सरीन, सुरेश कुमार और संदीप बुद्धिराजा के नाम भेजे जाएंगे : केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है