लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नाम घोषित, प्रधानमंत्री मोदी स्थाई आमंत्रित सदस्य

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:22 IST

Open in App

लखनऊ, 11 मार्च भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रितों के नामों की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थाई आमंत्रित सदस्यों में शामिल किया गया है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की। पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं महापौर इस प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य होंगे।

पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रदेश और केंद्र के अनेक मंत्रियों समेत कुल 28 वरिष्ठ नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर सुरेश कुमार खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, आशुतोष टंडन और अनिल राजभर समेत 19 कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों समेत कुल 94 नेताओं को शामिल किया गया है।

पार्टी के 323 अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे