लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टर सरीन, सुरेश कुमार और संदीप बुद्धिराजा के नाम भेजे जाएंगे : केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 18:02 IST

Open in App

दिल्ली सरकार की एक समिति ने इस साल पद्म पुरस्कारों के वास्ते अनुशंसा के लिए चिकित्सकों एस. के. सरीन, सुरेश कुमार और संदीप बुद्धिराजा के नामों को चुना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों का जीवन बचाने में चिकित्सकों, नर्स एवं अन्य अर्द्धचिकित्सा कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश उनके योगदान का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष केंद्र पद्म पुरस्कारों के लिए राज्यों से नाम की अनुशंसा करने के लिए कहता है। दिल्ली सरकार ने केवल चिकित्सकों एवं अर्द्धचिकित्सा कर्मियों का नाम इस वर्ष पुरस्कार के लिए भेजने का निर्णय किया। उन्होंने बताया कि 9,427 लोगों द्वारा कुल 740 चिकित्सकों और अर्द्धचिकित्सा कर्मियों (पैरामेडिक्स) के नामों की पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई थी, जिनमें से तीन नामों का चयन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा किया गया। समिति ने आईएलबीएस के कुलपति डॉ. एस. के. सरीन जिन्होंने दिल्ली सरकार के पहले प्लाज्मा बैंक और जीनोम सीक्वेंसिंग केंद्र की स्थापना की, एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार और मैक्स अस्पताल के समूह निदेशक डॉ. संदीप बुद्धिराजा का नाम चुना है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए केवल चिकित्सकों और अर्द्ध चिकित्साकर्मियों के नामों की अनुशंसा करने का फैसला किया है और दिल्लीवासियों से नामों पर सुझाव मांगे थे। पद्म पुरस्कार भारत में सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जिनकी घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल