विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में हुई चर्चा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:48 IST2021-03-17T23:48:03+5:302021-03-17T23:48:03+5:30

Names of candidates for assembly elections discussed in BJP Central Election Committee | विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में हुई चर्चा

विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति में हुई चर्चा

नयी दिल्ली, 17 मार्च आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अब तक जिन राज्यों की सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं है, उसके बारे में चर्चा के लिए बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने यहां पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया।

भाजपा ने अब तक असम के लिए सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी अब तक 123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।

पार्टी केरल में अपने अधिकतर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पिछले दिनों कर चुकी है और पुडुचेरी की नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पुडुचेरी में भाजपा सिर्फ नौ ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहां उसका अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन है। पार्टी ने तमिलनाडु के लिए भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहां भी पार्टी का अन्नाद्रमुक और कुछ अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन है।

इन राज्यों व केंद्रशासित पुडुचेरी में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Names of candidates for assembly elections discussed in BJP Central Election Committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे