लाइव न्यूज़ :

इसरो जासूसी मामले में नंबी नारायण ने सीबीआई जांच को प्रभावित किया: पूर्व पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 13:40 IST

Open in App

कोच्चि, 10 नवंबर केरल के पूर्व पुलिस अधिकारी एस विजयन ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय में आरोप लगाया कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने 1994 के जासूसी मामले में सीबीआई के जांच अधिकारियों के साथ करोड़ों रुपये के भूमि सौदों में शामिल होकर जांच को प्रभावित किया था।

विजयन केरल पुलिस और गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) के 17 अन्य पूर्व अधिकारियों के साथ, 1994 के जासूसी मामले में नारायणन और कुछ अन्य को कथित रूप से फंसाने के लिए सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

विजयन के वकील ने बुधवार को न्यायमूर्ति आर नारायण पिशारदी की एकल पीठ के समक्ष यह दावा किया है। न्यायमूर्ति पिशारदी को उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने निचली अदालत के समक्ष तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में कई एकड़ भूमि के ऋणभार प्रमाण पत्र रखे थे, जिनमें नारायणन या उनके बेटे को अटॉर्नी धारकों के रूप में दिखाया गया है।

विजयन ने उच्च न्यायालय में आरोप लगाया है कि इन जमीनों को सीबीआई अधिकारियों को बेच दिया गया था। उन्होंने तर्क दिया है कि निचली अदालत के लिए यह सामग्री नारायणन और एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच का आदेश देने के लिए पर्याप्त थी।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि ऋणभार प्रमाण पत्र भूमि की बिक्री को साबित नहीं करते। अदालत ने विजयन को वास्तविक बिक्री दस्तावेज दिखाने के लिए कहा है।

उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि निचली अदालत को जांच का आदेश देने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी की भी आवश्यकता होगी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि वह विजयन की याचिका स्वीकार करने के बारे में एक आदेश पारित करेगा और नारायणन सहित सभी पक्षों को नोटिस जारी करेगा क्योंकि उनका पक्ष भी सुनना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह