लाइव न्यूज़ :

नमाज को ताकत दिखाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए: खट्टर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि नमाज को ताकत दिखाने का जरिया नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने राज्य के पटौदी में क्रिसमस समारोह को बाधित किए जाने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

कुछ हिंदू समूहों द्वारा गुड़गांव में कुछ सार्वजनिक स्थानों पर नमाज को रोकने की कोशिश करने के बीच नमाज पर खट्टर की यह टिप्पणी आई है।

यहां भारतीय महिला प्रेस कोर के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए, खट्टर ने कहा, ‘‘सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करना अनुचित है। नमाज नमाज रहनी चाहिए न कि ताकत का प्रदर्शन।’’

उन्होंने कहा कि सभी लोग इबादत करने और प्रार्थना करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन यह निर्दिष्ट स्थानों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस पर कोई मतभेद है, तो विभिन्न धर्मों के लोग मध्यस्थता के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।’’

पटौदी की घटना के बारे में पूछे जाने पर जहां कथित तौर पर कुछ दक्षिणपंथी युवाओं ने क्रिसमस समारोह में बाधा डाली, खट्टर ने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ऐसी घटनाओं का समर्थन करने का कोई कारण नहीं है। इस तरह के किसी भी समारोह को बाधित करना सही नहीं है।’’

किसानों के विरोध पर, खट्टर ने कहा कि विरोध शुरू करने वालों और इसका समर्थन करने वालों के बीच अंतर करने की जरूरत है, क्योंकि इसके पीछे राजनीतिक महत्वाकांक्षा वाले लोग हैं। खट्टर ने कहा, ‘‘विरोध शुरू करने वाले खुद को ‘किसान नेता’ कहते हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन