लाइव न्यूज़ :

यूपी के मंदिर में नमाज: आरोपी ने कोर्ट से जमानत मिलने पर कहा- कभी भी शांति और सद्भाव को बिगाड़ना नहीं चाहा

By अनुराग आनंद | Updated: December 26, 2020 07:28 IST

मथुरा जेल से रिहा होने के बाद फैसल खान ने कहा कि हम शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि हमने हमेशा इसके लिए काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफैसल खान को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 18 दिसंबर को सशर्त जमानत दे दी।मथुरा के नंद बाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने वाली एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने फैसल खान को गिरफ्तार किया था।

मथुराकुछ समय पहले मथुरा के एक मंदिर में नमाज अदा करने वाले फैसल खान ने जमानत पर रिहा होने के बाद उन आरोपों का खंडन किया कि वह अपने कार्य से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बिगाड़ना चाहता था।

बृहस्पतिवार को मथुरा जेल से रिहा होने के बाद खान ने कहा, ‘‘हम शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि हमने हमेशा इसके लिए काम किया है।’’ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 18 दिसंबर को फैसल को सशर्त जमानत दे दी थी, जिसमें अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, मुकदमे में सहयोग करने और सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों की तस्वीरें नहीं डालने का निर्देश दिया था।

मथुरा के नंद बाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने वाली एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने फैसल खान को गिरफ्तार किया था और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।  

मार्च 2020 में समाज में शांति व सद्भभाव स्थापित करने के लिए एक घटना सामने आया, जिसके तहत एक मुस्लिम शख्स ने अपने पड़ोस के एक मंदिर को बनवाने के लिए चंदा इकट्ठा किया। देश में किसी भी संकट के समय हर समुदाय के लोग साथ हो गए। ऐसे समय में क्‍या हिन्‍दू और क्‍या मुस्लिम सभी ने एक-दूसरे की मदद की। 

ऐसा होना लाजिमी भी है क्‍योंकि हमारा देश हमेशा से भाई-चारे और एकता के लिए जाना जाता है। एनडीटीवी के मुताबिक, इस तरह का मामला गुजरात में सामने आया है, जहां एक मुस्लिम शख्‍स ने मंदिर निर्माण के लिए पैसे जमा कर भारत की विव‍िधता में एकता की संस्‍कृति की मिसाल पेश की है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे