लाइव न्यूज़ :

मंदिर में नमाज: आरोपी ने कहा, कभी भी शांति और सद्भाव को बिगाड़ना नहीं चाहा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:28 IST

Open in App

मथुरा, 25 दिसंबर कुछ समय पहले मथुरा के एक मंदिर में नमाज अदा करने वाले फैसल खान ने जमानत पर रिहा होने के बाद उन आरोपों का खंडन किया कि वह अपने कार्य से क्षेत्र में शांति और सद्भाव बिगाड़ना चाहता था।

बृहस्पतिवार को मथुरा जेल से रिहा होने के बाद खान ने कहा, ‘‘हम शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि हमने हमेशा इसके लिए काम किया है।’’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 18 दिसंबर को फैसल को सशर्त जमानत दे दी थी, जिसमें अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, मुकदमे में सहयोग करने और सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों की तस्वीरें नहीं डालने का निर्देश दिया था।

मथुरा के नंद बाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने वाली एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने फैसल खान को गिरफ्तार किया था और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू