लाइव न्यूज़ :

‘नमस्ते वहाला’ बॉलीवुड से प्रभावित अंतर संस्कृति प्रेम कहानी है : अभिनेता रूसलान मुमताज

By भाषा | Updated: February 16, 2021 14:52 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

नयी दिल्ली, 16 फरवरी अभिनेता रूसलान मुमताज ने कहा कि वह यह जानकार आश्चर्यचकित रह गए कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित अंतर संस्कृति प्रेम कहानी ‘नमस्ते वहाला’ के अपने देश में बहुत लोकप्रिय नाजीरियाई सह अभिनेता बॉलीवुड और भारतीय सितारों, खासतौर पर अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं।

इस फिल्म को भारतीय-नाइजीरियाई रेस्तरां मालिक हमिशा दरयानी आहूजा ने निर्देशित किया है और मुमताज के साथ नाइजीरियाई अभिनेत्री इनी-दिमा ओकोजी हैं।

यह प्रेम कहानी एक नाइजीरियाई वकील एवं भारतीय निवेश बैंकर के ईर्दगिर्द घूमती है जो शुरू में परिवार से विरोध का सामना करता है और अंतत: उनकी सहमति हासिल कर लेता है।

मुमताज (38) ने बताया कि उन्हें यह काम कस्ट्यूम डिजाइनर राहिल राजा के जरिये मिला जिन्होंने उनकी तस्वीर निर्देशक को भेजी और उनका मानना था कि इस किरदार के लिए वह फिट हैं।

मुमताज ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘उन्होंने (निर्देशक) मेरी तस्वीर देखी और कहा कि यह बॉलीवुड अभिनेता की तरह दिखता है। इसके बाद उन्होंने और वीडियो मांगे जो राजा ने उन्हें भेज दिया...यह अफ्रीका में करीब एक महीने की शूटिंग अफ्रीकी दर्शक के लिए थी जिसमें केवल दो भारतीय अभिनेता थे, एक मैं और दूसरी सुजाता सहगल जिन्होंने फिल्म में मेरी मां का किरदार निभाया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ नमस्ते वहाला में नाइजीरिया के सुपरस्टार रिचर्ड मोफे डमिजो एवं जोक सिल्वा ने भी काम किया है और उन्होंने पर्दे पर दिमा ओकोजई के माता-पिता का किरदार निभाया है एवं ‘वहाला’ का मतलब ‘ परेशानी’ है।

वयोवृद्ध कलाकार अंजना मुमताज के बेटे रूसलान मुमताज ने कहा, ‘‘उन्हें बताया गया कि नाइजीरिया में मोफे डमिजो एवं जोक सिल्वा की ख्याति भारत में अमिताभ बच्चन एवं हेमा मालिनी जैसी है। उन्होंने प्रत्येक की तस्वीर एवं प्रोफाइल दिखाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं मोफे डमिजो से मिला जिन्हें आरएमडी के नाम से लोग जानते हैं तो कहा कि आप से मिलकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, तब उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आप भारत से हैं। आप अमिताभ बच्चन के देश से हैं।’’

मुमताज ने बताया, ‘‘इसके बाद उन्होंने फिल्म खुदा गवाह से लेकर अबतक आई अमिताभ बच्चन की फिल्मों की जानकारी देनी शुरू की। उन्होंने कहा कि वह अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं। बॉलीवुड को किसी परिचय कह जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो