लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ और केंद्र की चेतावनी को नजरअंदाज कर ‘नमस्ते ट्रंप’ का आयोजन किया गया: चावड़ा

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:33 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात मार्च गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने विधानसभा में दावा किया कि विजय रुपाणी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर डब्ल्यूएचओ और केंद्र सरकार की चेतावनी को नजरअंदाज कर तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में यहां कार्यक्रम आयोजित किया था।

मोटेरा स्टेडियम में पिछले साल 24 फरवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें एक लाख से अधिक लोग एकत्रित हुए थे।

चावड़ा ने शनिवार को विधानसभा में कहा, “चीन में कोविड-19 फैलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले साल 30 जनवरी को स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी और सभी देशों को चेतावनी जारी की थी। केंद्र सरकार ने राज्यों से बड़ी जनसभाएं आयोजित न करने को कहा था। इसके बावजूद गुजरात सरकार ने नमस्ते ट्रंप का आयोजन किया।”

आनंद जिले के अंकलाव से विधायक चावड़ा ने कहा, “जब सरकार को लोगों को संक्रमण से आगाह करना चाहिए था तब उसने पार्टी के राजनीतिक लाभ के लिए नमस्ते ट्रंप जैसा आयोजन किया।”

इन आरोपों का खंडन करते हुए गुजरात भाजपा प्रवक्ता यामल व्यास ने कहा, “नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम और वायरस के प्रसार में कोई संबंध नहीं है। आयोजन फरवरी में किया गया था और कोरोना वायरस लॉकडाउन मार्च में हुआ था।”

चावड़ा, सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपनी बात कह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव