लाइव न्यूज़ :

एनएएलएसए ने पूरे देश में लगाई लोक अदालतें, 29 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण

By भाषा | Updated: December 11, 2021 23:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देश की न्यायिक प्रणाली पर से बोझ कम करने के उद्देश्य से पूरे देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनएएलएसए द्वारा शनिवार को लगाई गई लोक अदालतों में 29 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण हुआ और करीब 4,431 करोड़ रुपये के मुआवजे देने के आदेश हुए।

इस साल राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) द्वारा यह चौथी बार लोक अदालत लगाई गई थी।

यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, गया, ‘‘कई राज्यों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का उद्घाटन उस राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के विधि सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया। सभी एसएलएसए के कार्यकारी अध्यक्षों ने अपने अपने राज्य पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। इतना नहीं, कुछ राज्यों में उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों ने अपने प्रशासनिक न्यायाधिकार जिले का दौरा किया और सभी हितधारकों को प्रोत्साहित किया।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि लोक अदालतों के समक्ष डिजिटल या हाइब्रिड माध्यम से कुल 7,245,063 ऐसे मामले आए जो या तो अदालतों में लंबित थे या मुकदमा पूर्व चरण में थे।

इसमें बताया गया, ‘‘पूरे देश से शाम चार बजे तक राष्ट्रीय लोक अदालत के आए आंकड़ों के मुताबिक उसके सामने आए 72.45 लाख मामलों में से 18.23 लाख मामले मुकदमा पूर्व चरण के थे जबकि 10.76 लाख मामले अदालतों में लंबित थे।

विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘अंतिम सूचना मिलने तक करीब 29 लाख मामलों का निस्तारण कर दिया गया था जो विधि सेवा प्राधिकरण की बड़ी उपलब्धि और सफलता को इंगित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos