नालंदा मंदिर भगदड़ः 8 की मौत और 12 घायल, मृतक के परिजनों को 600000 रुपये की सहायता, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2026 12:13 IST2026-03-31T12:12:29+5:302026-03-31T12:13:17+5:30
Nalanda temple stampede: नालंदा के मघड़ा गांव में स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ मच गई।

Nalanda temple stampede
नालंदाःबिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक मंदिर में भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वाली सभी महिलाएं थीं और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह भगदड़ नालंदा जिले के बिहार शरीफ से लगभग पांच किलोमीटर दूर मघड़ा गांव स्थित माता शीतला मंदिर में हुई। चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। एक श्रद्धालु ममता देवी ने कहा कि मंगलवार को यहां हमेशा भीड़ रहती है। लोग शीतला माता के दर्शन के लिए आते हैं। हम भी पटना से दर्शन के लिए आए हैं। लेकिन भगदड़ मच गई और लोगों की मौत हो गई। यह कुप्रबंधन के कारण हुआ... एम्बुलेंस यहां पहुंच गई है। यहां इतनी भीड़ है। प्रशासन मौजूद नहीं है।” भीड़ के बीच एक महिला के रोने की आवाज सुनाई दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल मिलाकर 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति) की सहायता राशि की घोषणा की। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है।
इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान कर रही है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
Nalanda Maa Sheetla Mandir stampede | Bihar CM Nitish Kumar announces Rs 4 lakhs each from Disaster Management Department and Rs 2 lakhs each from CM relief fund (a total of Rs 6 Lakhs each) for the next of kin of deceased. pic.twitter.com/vOpmV4332c
— ANI (@ANI) March 31, 2026
#WATCH | Bihar: A stampede occurred during puja at Maa Sheetla Mandir in Maghra village of Nalanda. Injuries reported, deaths feared. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
Visuals from the hospital where the injured have been brought. pic.twitter.com/QXFFlfRv7s
#WATCH | Nalanda, Bihar: A devotee breaks down as she recounts the stampede at Maa Sheetla Mandir.
— ANI (@ANI) March 31, 2026
"There was a massive crowd. Four of us had come from Patna. We got separated from each other. People were trampled on..." pic.twitter.com/F1WlgcOEW2
#WATCH | Nalanda, Bihar: Guddu Singh, a person at the hospital says, "...There was a massive crowd there. People did not even have the space to go inside the temple. It was very sunny and since most of the people were on an empty stomach early in the morning, so some of them… pic.twitter.com/UAAJgQH8Oo
— ANI (@ANI) March 31, 2026