लाइव न्यूज़ :

देश का दूसरा ग्लास स्काईवॉक ब्रिज राजगीर में, चीन के तर्ज पर किया गया तैयार, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2020 20:06 IST

बिहारः पांच पहाड़ियों से घिरी बिहार के राजगीर में ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हो गया है. इसे नये साल में पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देब्रिज को चीन में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर बनाया गया है.राजगीर में वेणुबन के अंतगर्त जू सफारी और नेचर सफारी का शुभांरभ होगा.सातवीं बार बिहार के बागडोर संभालने के 16 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां का दौरा कर निरीक्षण किया था.

पटनाः बिहार के नालंदा समेत समस्त पूर्वोत्तर भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार का पहला ग्लास ब्रिज राजगीर में बनकर तैयार हो गया है.

यह बिहार के राजगीर का प्राकृतिक सौंदर्य बिखेरता नजर आ रहा है. यहां भ्रमण कर प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं. यहां पर मौजूद जू सफारी पार्क का भ्रमण करने के लिए यह ब्रिज बेहद ही सुंदर प्रतीत होता है. जिसके इर्द-गिर्द तरह तरह के जीव जंतु नजर आते हैं. राजगीर में बना पार्क पूर्वोत्तर भारत का सबसे अत्याधुनिक जू सफारी पार्क होगा, जहां पर तरह-तरह के जीव जंतु होंगे.

इसके साथ ही सेंट्रल जू अथॉरिटी ने भी इस को मान्यता दे दी है. जिसके तहत 2021 में इसको आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और फिर सभी लोग बडे़ बुजुर्ग एवं बच्चे यहां पर आकर प्रकृति का आनंद ले पाएंगे. पांच पहाडियों से घिरी बिहार के राजगीर की वादियां एक ओर जहां कई मनमोहक और ऐतिहासिक धरोहरों को अपनेआप में समेटे है.

वहीं, दूसरी ओर राजगीर नए साल में बिहार वासियों को नए-नए सौगात देने वाला है. इसतरह बिहार के राजगीर में देश का दूसरा और बिहार का पहला ग्लास ब्रिज बन कर तैयार हो चुका हैं. यहां बता दें कि इस जू सफारी पार्क में चीन के तर्ज पर ग्लास ब्रिज बनाया गया है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है. ब्रिज के ऊपर चलकर लोग काफी रोमांचित महसूस करेंगे. इसके साथ-साथ पार्क में अत्याधुनिक रोप वे का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसे बहुत जल्द आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता