लाइव न्यूज़ :

नियोजित शिक्षक नीरज कुमार शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति, लॉकर में मिले एक करोड़ नकद, किलो सोना, आयकर विभाग परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2021 19:43 IST

लॉकर में एक करोड़ रुपये नगद और एक किलो सोना, जो ढाई सौ ग्राम वजन के चार सोने के ईंट थे, इसके अलावे अन्य कई अहम कागजात मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे जानकारी के अनुसार यह नगद रुपया दो हजार रुपये के नोट के बंडलों में था. सभी रुपये और सोना अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ही है.शिक्षक नीरज कुमार के पास कोइ सबूत नहीं है. यह अचल संपत्ति के मालिक हकीकत में कौन है?

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचारी धनकुबेरों की कहानी हर दिन देखने को मिल रही है. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आया है, जहां थरथरी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय भथहर के नियोजित शिक्षक नीरज कुमार शर्मा अकूत संपति के मालिक है.

 

इसका खुलासा आयकर विभाग के छापेमारी में हुई है. आयकर विभाग के द्वारा की गई छापेमारी में पटना के बहादुरपुर एसबीआइ की शाखा में उनके नाम से लॉकर में एक करोड़ रुपये नगद और एक किलो सोना, जो ढाई सौ ग्राम वजन के चार सोने के ईंट थे, इसके अलावे अन्य कई अहम कागजात मिले हैं. इस संबंध में उन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है.

उन्हें अधिकारी ने एक माह के भीतर इसके कागजात प्रस्तुत करने को कहा है. जानकारी के अनुसार यह नगद रुपया दो हजार रुपये के नोट के बंडलों में था. इसके साथ कुछ अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिसकी जांच चल रही है. शिक्षक नीरज कुमार अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकेश कुमार सिंह के साढू के लड़के हैं.

लेकिन ये सभी रुपये और सोना अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ही है, इसका कोई दस्तावेजी प्रमाण देने में शिक्षक नीरज कुमार के पास कोइ सबूत नहीं है. यह अचल संपत्ति के मालिक हकीकत में कौन है? शिक्षक नीरज कुमार यह भी नहीं बता पा रहे हैं. न ही वह इस संपत्ति का स्रोत ही बता पा रहे हैं. फिलहाल इस मामले में तफ्तीश चल रही है. 

वहीं शिक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ये सब संपत्ति मेरी नहीं है. हम अपने मौसा राकेश कुमार सिंह के पुत्र राजद आनंद के कंस्ट्रक्शन कंपनी नवरचना कंपनी में डायरेक्टर के पद पर अवैतनिक रूप में हैं. ये सारा अचल संपत्ति का मालिक उन्हीं के मौसेरे भाई का है.

मुझे एक माह का समय दिया गया है. एक माह के भीतर इस संबंध में सारे कागजात प्रस्तुत कर दिया जाएगा. आज स्कूल आए पटना के साकेतपूरी निवासी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि वे वर्ष 2013 में नियोजित शिक्षक के पद पर चयन हुआ था तब से वे शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं.

टॅग्स :बिहारभारतीय रुपयापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों