लाइव न्यूज़ :

नाइक की हालत स्थिर लेकिन जरूरत हुई तो उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा : राजनाथ

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:38 IST

Open in App

पणजी, 12 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को आगे उपचार के लिए नयी दिल्ली ले जाया जाएगा। दुर्घटना में घायल हुए नाइक का गोवा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिंह ने कहा कि नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक टीम गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के डॉक्टरों के साथ समन्वय करेगी।

दुर्घटना में घायल होने के बाद नाइक को जीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया था। सिंह ने कहा कि नाइक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

दुर्घटना में नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की मौत हो गई। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अकोला के निकट हुआ, जब मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे।

नाइक का हालचाल जानने सिंह गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे। सिंह ने जीएमसीएच के डीन डॉ. शिवानंद बांदेकर समेत वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ मुलाकात की और नाइक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

आयुष मामले और रक्षा राज्य मंत्री नाइक (68) की कल रात जीएमसीएच में कई सर्जरी की गयी।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया से बात की है, जो नाइक का इलाज कर रहे जीएमसीएच के डॉक्टरों की टीम के साथ समन्वय के लिए सहमत हो गए।

सिंह ने कहा कि नाइक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। एम्स और जीएमसीएच के डॉक्टरों की टीम उनके उपचार की निगरानी करेगी और जरूरत हुई तो उन्हें आगे इलाज के लिए नयी दिल्ली ले जाया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘हो सकता है कि उन्हें दिल्ली ले जाने की जरूरत ना पड़े।’’

डॉ बांदेकर ने कहा कि फिलहाल नाइक को जीएमसीएच से दूसरे अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि नाइक को जब जीएमसीएच लाया गया तब उनकी स्थिति गंभीर थी लेकिन अब उपचार का असर हो रहा है और उनकी चेतना लौट रही है। रात में नाइक की चार सर्जरी की गयी।

बांदेकर ने कहा कि नाइक अगले 10-15 दिन अस्पताल में ही रहेंगे, जिसके बाद पूरी तरह ठीक होने में तीन से चार महीने लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos