लाइव न्यूज़ :

नाइक कल की तुलना में काफी बेहतर, "फिजियोथेरेपी" दी गईः डॉक्टर

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:11 IST

Open in App

पणजी, 14 जनवरी सड़क हादसे में घायल होने के बाद गोवा के एक अस्पताल में भर्ती केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और उन्हें हल्की ‘फिजियोथेरेपी" दी गई है।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) द्वारा बृहस्पतिवार शाम जारी किए गए चिकित्सा बुलेटिन में जीएमसीएच के डीन डॉक्टर शिवानंद बांदेकर ने कहा, "नाइक कल की तुलना में काफी बेहतर हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।"

गोवा से लोकसभा सदस्य नाइक सोमवार को उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। नाइक के साथ कार में सवार उनकी पत्नी विजया और एक सहायक की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ था जब मंत्री कर्नाटक के धर्मस्थल से गोवा लौट रहे थे। उन्हें गोवा में सरकारी जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

डॉ बांदेकर ने बताया कि उनके सभी अहम मानक स्थिर हैं। उनका रक्तचाप सामान्य है। वह अब भी ‘हाई फ्लो नेजल कैन्युला’ (एचएफएनसी) ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली पर हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नाइक (68) के रक्त एवं मूत्र की जांच की गई थी, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। उनकी स्पंद दर 84 प्रति मिनट है।

डीन ने बताया कि मंत्री के जख्म भर रहे हैं और उन्हें हल्की "फिजियोथेरेपी" दी गई है और उन्हें बेड पर बिठाया गया था।

डॉक्टर बांदेकर ने कहा कि उनकी छाती की "स्पाइरोमेट्री" (फेफड़ों की जांच) शुरू की गई है। उन्हें बेड पर बैठा कर पानी पिलाया गया है।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और जीएमसीएच की एक संयुक्त टीम मंत्री की सेहत पर नज़र रख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट