लाइव न्यूज़ :

नाइक ने होम्योपैथी को एकीकृत देखभाल में शामिल करने को लेकर सम्मेलन का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल होम्योपैथी को एकीकृत देखभाल में शामिल करने की दिशा में रणनीतिक कार्यों की पहचान करने के लिए नीति निर्माताओं एवं विशेषज्ञों द्वारा अनुभव के आदान-प्रदान को लेकर दो दिवसीय सम्मेलन का शनिवार को यहां उद्घाटन किया गया।

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त सर्वोच्च अनुसंधान संगठन ‘सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (सीसीआरएच) द्वारा ‘होम्योपैथी- रोडमैप फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन’ विषयक सम्मेलन आयोजित किया गया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए महामारी को नियंत्रित करने में होम्योपैथी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र से समग्र समर्थन के साथ, होम्योपैथी की अपार उपलब्धि सीसीआरएच के कार्यों के माध्यम से परिलक्षित होती है।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय ने चिकित्सा के आयुष प्रणालियों से अनुसंधान प्रस्ताव आमंत्रित किये जिस पर होम्योपैथी बिरादरी में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ को कार्यबल समिति और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीआरआर) से मंजूरी मिली।

उन्होंने होम्योपैथिक क्लीनिकल केस रिपोजिटरी (एचसीसीआर) पोर्टल की भी शुरुआत की जो सीसीआरएच की एक अनूठी डिजिटल पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए