खराब मौसम के कारण नायडू की सिक्किम यात्रा दो दिन के लिए टली
By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:40 IST2021-10-19T17:40:42+5:302021-10-19T17:40:42+5:30

खराब मौसम के कारण नायडू की सिक्किम यात्रा दो दिन के लिए टली
गंगटोक, 19 अक्टूबर उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की सिक्किम यात्रा खराब मौसम के मद्देनजर दो दिन के लिए टाल दी गई।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नायडू अब बुधवार की बजाय शुक्रवार को इस हिमालयी राज्य का दौरा करेंगे। इस दौरान उप राष्ट्रपति दक्षिण सिक्किम के नामची में प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया के नाम पर बने एक स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।
सिक्किम के खेल एवं युवा मामलों के सचिव राजू बसनेत ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘लगातार खराब मौसम के कारण माननीय उप राष्ट्रपति का दौरा स्थगित कर दिया गया। इसी तरह नामची में बाइचुंग स्टेडियम के उद्घाटन का कल (20 अक्टूबर) का कार्यक्रम भी टल गया और अब यह 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।